दो शतकों के दम पर रणजी चैंपियन कर्नाटक अब ईरानी ट्रॉफी में खिताबी जीत के बेहद करीब पहुंच गई है।
स्टुअर्ट बिन्नी (122) और चिदंबरम गौतम (122) की शतकीय पारियों के दम पर कर्नाटक ने शेष भारत पर पहली पारी के आधार पर 405 रनों की बढ़त हासिल हुई।
बंगलूरू में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप्स होने तक शेष भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। कर्नाटक ने इस मैच पर
अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और पहली पारी के आधार पर शेष भारत अभी भी 291 रन
पीछे है।
कर्नाटक की पूरी टीम 606 रन बनाकर आउट हो गई। चिदंबरम गौतम (122) के रूप में टीम को नौंवां विकेट गिरा। कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार ने पहली पारी में छह विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में दो विकेट झटक लिए हैं।
शेष भारत की ओर से तेज गेंदबाज पंकज सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और छह सफलता हासिल की। छठी सफलता हासिल करने के साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए।
चिदंबरम गौतम (122) और अभिमन्यु मिथुन (34) के बीच नौंवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई।
कप्तान हरभजन सिंह और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के साथ खेल रही शेष भारत की टीम ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे और कर्नाटक को कुल 405 रनों की बढ़त मिली।
चिदंबरम गौतम के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने 122 रनों की पारी खेली। जबकि करुण नायर (92) और गणेश सतीश (84) ने भी उपयोगी पारियां खेली।