समाचार एजेंसी ANI से धूमल ने कहा कि, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्तीय संकट के बावजूद इससे पार पाया जा सकता है, लेकिन हां आईपीएल बीसीसीआई के लिए एक बड़ा राजस्व का माध्यम था। हालांकि, कोषाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि बोर्ड जहां भी संभव हो अपने खर्च में कटौती करेगा और नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व के दूसरे माध्यम तलाशेगा।'