विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पहले ऐसी खबरें थी कि जसप्रीत बुमराह और कोहली को आराम दिया जाएगा, लेकिन कोहली ने कहा कि किसी ने उनसे नहीं कहा कि उनका कार्यभार निर्धारित सीमा से अधिक है। उन्होंने वेस्टइंडीज रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बोर्ड को दिए गए ईमेल पर सब रहता है। मुझे नहीं पता कि क्या रिपोर्ट बनाई है। जब तक फिजियो या ट्रेनर मुझसे नहीं कहते, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं को क्या ईमेल भेजा गया क्योंकि मुझसे आराम के लिए नहीं कहा गया।’