फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉवर को देनी पड़ी सफाई, पीटरसन के साथ मतभेद नहीं

Thu, 09 Jan 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5-0 की शर्मनाक पराजय के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों में मतभेद है लेकिन के टीम कोच एंडी फ्लॉवर और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इसका खंडन किया है।
विज्ञापन


कोच फ्लॉवर ने उन खबरों को बकवास करार दिया है जिसके तहत उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के प्रमुखों को अल्टीमेटम दिया है कि वे खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन को टीम में शामिल न करें।

फ्लॉवर ने साथ ही कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज में सफाया होने के बाद फ्लॉवर ने पीटरसन को टीम में शामिल नहीं करने की गारंटी मांगी थी और ऐसा न होने पर वह इस्तीफा देने को तैयार थे।
विज्ञापन


एक बयान जारी करते हुए फ्लॉवर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बावजूद कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, "यह समझदारी और जिम्मेदारी भरा होगा कि पूरे दौरे की धैर्य और तार्किक तरीके से समीक्षा की जाए और आगे की योजना बनाई जाए। मैं फिर इस बात को दोहराना चाहता हूं कि न तो मैंने और न ही ईसीबी ने किसी खिलाड़ी विशेष के भविष्य को लेकर कोई टिप्पणी की है।"

इस बीच ईसीबी के नए मैनेजिंग डाइरेक्टर पॉल डाउनटन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पॉल सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों से बातचीत करेंगे और उसके बाद कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें