फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे ने मोदी पर क्यों साधा निशाना?

Thu, 09 Jan 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक राज ठाकरे को नरेंद्र मोदी का समर्थक माना जा रहा था। माना जा रहा था कि हिंदुत्व की राजनीति के मुद्दे पर दोनों साथ हैं लेकिन आज राज ठाकरे ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


ठाकरे के मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार हैं, उनको गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मनसे प्रमुख यही रुक जाते तो गनीमत थी लेकिन उन्होंने मोदी पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि मोदी अब पीएम पद के उम्मीदवार हैं तो उन्हें देश की बात करनी चाहिए जबकि वे हर जगह सिर्फ गुजरात की बात करते हैं।

राज ठाकरे जब गुजरात गए थे तो उन्होंने मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए थे, साफ था कि मनसे एनडीए में शामिल होगी लेकिन अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि राज ठाकरे पलट गए? क्या वो यूपीए में शामिल होंगे? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें