आखिरी बार जनवरी में खेला था मैच
आंध्र प्रदेश के 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भारत के लिए आखिरी बार 22 जनवरी को मुकाबला खेला था। नीतीश इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी। चेन्नई में हुए दूसरे टी20 से पहले नीतीश ने नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन चोट के कारण वह पांच मैचों की सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
नीतीश ने किया था प्रभावित
हैदराबाद ने आईपीएल 2025 से पहले नीतीश को छह करोड़ रुपये में रिटेन किया था। नीतीश ने पिछले सीजन 13 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। नीतीश ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया था और मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। माना जा रहा है कि नीतीश जल्द से जल्द हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और गत उपविजेता टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन
बुमराह रह सकते हैं बाहर
हैदराबाद को जहां खुशखबरी मिली है, वहीं मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती दौर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि बुमराह शुरुआती चरण से बाहर रह सकते हैं।