पहला मैच गंवाने के बाद अब फैंस को इंतजार है कि बांग्लादेश के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। वैसे तो रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद टीम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।
अगर बदलाव हुआ तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल और ऑलराउंडर क्रिकेटर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। बता दें कि अक्षर पटेल को इस दौरे पर बतौर स्पिन गेंदबाज लाया गया है। अगर इस मैच में केएल राहुल की वापसी होती है तो वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल और अक्षर पटेल को मौका मिलता है तो पिछले मैच में खेलने वाले किन्हीं दो खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है।
इसमें सुरेश रैना, दीपक हुड्डा और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों के नाम भी हो सकते हैं। वहीं पिछले में मैच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने काफी निराश किया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा शायद उन्हें बाहर बिठाकर युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक मौका दे सकते हैं।