रॉस टेलर के शानदार शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को हैमिलटन में खेले गए पहले वन-डे मुकाबले में इंग्लैंड को 3 विकेट से मात दी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला बुधवार को माउंट मौनगुनिया में खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए
न्यूजीलैंड को निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 285 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (79) और जो रूट (71) रन बनाए। इसे अलावा जासन रॉय (49), मोईन अली ने 28 रनों का योगदान दिया। कीवी की तरफ से इश सोढ़ी, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कॉलिन मुनरो को 1 ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 49.2 ओवरों में 287 रन बनाकर मैच जीत लिया। रॉस टेलर ने 116 गेंदों मे 12 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। वहीं, टॉम लाथन ने 79 रन की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अदिल राशिद, डेविड विले और टॉम कुरान ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 285 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 27 रन के स्कोर पर ही कीवी टीम अपना 3 विकेट गंवा चुके थे। इसके बाद यहां से टेलर और लाथम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 178 रनों की साझदारी हुई। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने नाबाद 45 रन की पारी खेली।