फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5G तकनीक से क्यों परेशान हुई अभिनेत्री जूही चावला, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Sun, 25 Feb 2018 03:33 PM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
juhi chawla
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने 5जी मोबाइल तकनीक पर चिंता जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल टॉवर एंटीना तथा वाईफाई हॉटस्पॉट से निकलने वाली इलेक्ट्रोमेग्नेटिक रेडिएशन (ईएमएफ) के कारण सेहत को पहुंचने वाले नुकसान के प्रति चिंता जताई है।

उन्होंने कहा है कि लोगों की सेहत पर रेडियोफ्रीक्वेंसी के संभावित हानिकारक प्रभावों का विश्लेषण किए बगैर इसे लागू नहीं करना किया जाना चाहिए। 

केंद्र डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को पाने के लिए 5जी लागू करने जा रहा है, इस बीच जूही ने पूछा है कि इस नई तकनीक पर क्या पर्याप्त शोध किया गया है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 वर्षीय अभिनेत्री ने पत्र में लिखा है, ‘राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई वैज्ञानिकों, महामारी विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी के प्राध्यापकों ने मानव सेहत पर रेडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन के हानिकारक प्रभावों का उल्लेख किया है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें