रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने आगे कहा, 'रोहित ने सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़ा। दोनों पारियों में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर आखिरी दो गेंदो पर। हमें पता था कि अगर वो एक हिट लगा देंगे तो गेंदबाज दबाव में आ जाएगा। उनकी टीम की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से जीतने की है। हम बाकी के बचे दोनों मैच जीतना चाहेंगे लेकिन साथ ही यह जरूरी है कि हम दूसरे खिलाड़ियों को भी समय दें।'