भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए श्रीलंका जाने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच नौ से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स परिसर में खेला जाएगा।
राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की टीम को अक्तूबर-नवंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। हेराथ को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। राठौर केवल अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ रहेंगे।
भारत को जिताया विश्व कप
राठौर इससे पहले राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाले भारतीय कोचिंग स्टाफ में बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल थे। इस साल जून में भारत की टी20 विश्व कप में जीत के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।