अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 चक्र के फाइनल की मेजबानी लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स का मैदान करेगा
इसकी घोषणा आईसीसी ने हाल ही में की थी। फाइनल अगले साल 11 से 15 जून तक खेला जाएगा
इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उन दो टीमों के नाम की भविष्यवाणी की है जिनके बीच फाइनल खेला जाएगा
कार्तिक ने बताया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा
उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करेगी
बता दें कि, यह डब्ल्यूटीसी का तीसरा फाइनल होगा। अभी तक के तीनों संस्करण के फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए हैं
साउथैम्प्टन में 2021 में पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। वहीं, दूसरा फाइनल 2023 में लंदन में खेला गया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था
PHOTOS: यहां करें लालबागचा राजा के दर्शन