अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
जब कोई खिलाड़ी अच्छा खेलता है तब वह कप्तानी का भी दावेदार बन जाता है
हालांकि, कुछ खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कभी अपने देश की टीम का नेतृत्व नहीं कर पाते
इस लिस्ट में हम आपको पांच ऐसे दिग्गजों के विषय में बताएंगे जो 350 से ज्यादा मैच खेलने के बाद भी कप्तान नहीं बन पाए
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर में कुल 495 मैच खेले। इनमें उन्होंने 1347 विकेट चटकाए। हालांकि, वह कभी कप्तान नहीं बन पाए
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कुल 402 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें उन्होंने 11 हजार से ज्यादा रन बनाए
इसके बावजूद युवराज सिंह को कभी कप्तानी का मौका नहीं मिला
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 401 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 991 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें कप्तानी का मौका नहीं मिला
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 376 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह तीन विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे
इसके बावजूद कभी उन्हें टीम की अगुआई का जिम्मा नहीं सौंपा गया
इस लिस्ट में एक नाम मार्क वॉ का भी है, जिन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 372 मैच खेले
हालांकि, 128 टेस्ट और 244 वनडे के बावजूद उन्हें कभी टीम की कप्तानी का मौका नहीं मिला
खुद को समझते हैं जीनियस तो तस्वीर में खोजकर दिखाएं एक नाशपाती