फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kane Williamson: कीवी कप्तान के घर गूंजी किलकारी, पत्नी सारा ने दिया खूबसूरत बेटी को जन्म, देखें तस्वीर

Wed, 28 Feb 2024 08:57 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज केन विलियमसन एक बार फिर पिता बन गए। उनकी पत्नी सारा रहीम ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। कीवी टीम के कप्तान तीसरे बच्चे के पिता बने हैं।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सारा रहीम ने खबसूरत बेटी को जन्म दिया है। टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान तीसरे बच्चे के पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पत्नी ने 2019 में एक बेटी को जन्म दिया था। 2022 में उनके बेटे का जन्म हुआ। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ने तीसरे बच्चे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विज्ञापन

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पद पर काबिज विलियमसन ने अपनी पत्नी और नए मेहमान के साथ तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "और फिर वहां तीन थे। दुनिया में स्वागत है खूबसूरत लड़की। आपके सुरक्षित आगमन और आगे की रोमांचक यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं।"

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान विलियमसन इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की चार पारियों में तीन शतक ठोके। पहले मैच मे उन्होंने 118 रन और 109 रन की पारी खेली तो दूसरे मैच में 43 रन और 133 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह 32 टेस्ट शतकों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। इसी के साथ विलियम्सन ने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 33 साल के विलियमसन टेस्ट में सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ ने भी 32 शतक लगाए हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा 174 पारियों में किया था। रिकी पोंटिंग ने 176 पारियों में 32 शतक लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 32वां शतक 179वीं पारी में लगाया था। 
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे तेज 32 शतक
  • केन विलियमसन - 172 पारियां
  • स्टीव स्मिथ - 174 पारियां
  • रिकी पोंटिंग - 176 पारियां
  • सचिन तेंदुलकर - 179 पारियां
  • यूनिस खान- 183 पारियां
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें