फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौके-छक्कों की बारिश, टेस्ट में बना छक्कों का रिकॉर्ड

Mon, 01 Dec 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में जो काम मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं कर सकी उसे न्यूजीलैंड जैसी छोटी टीम ने कर दिखाया। मतलब यह है कि यूएई में अक्टूबर-नवंबर में कंगारुओं को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के हाथों करारी हार (2-0) का सामना करना पड़ा, वहीं न्यूजीलैंड ने लाजवाब खेल दिखाते हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म कराई।
विज्ञापन


शारजाह में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पारी और 80 रन से करारी शिकस्त हरा दिया। पाकिस्तान टीम पहली पारी में 351 रन पर सिमट गई थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 690 रन बनाए थे।

पहली पारी में 339 रन से पिछड़ी पाक दूसरी पारी में सिर्फ 259 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए असद शफीक ने 148 गेंदों में 18 चौकों और 6 छक्कों के साथ 137 रन बनाकर करियर का पांचवां शतक जड़ा। वहीं न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज ट्रेट बोल्ट ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 637 रन से आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 690 रन पर सिमट गई।

टेस्ट इतिहास में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

न्‍यूजीलैंड ने इस मैच में जबर्दस्त खेल दिखाया। कप्तान और सलामी बल्‍लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम (202) के शानदार दोहरे शतकीय पारी की बदौलत किवी टीम ने शारजाह टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 690 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह उसके टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ यह टेस्‍ट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

यह मैच किवी टीम के लिए हर लिहाज से बेहद शानदार रहा। टीम के उभरते फिरकी गेंदबाज मार्क क्रेग ने एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी कर दिखाया। पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट झटके थे। वह अपनी टीम से ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे फिरकी गेंदबाज हैं। उनसे पहले जॉन ब्रेसवेल और डैनिएल विटोरी (3 बार) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

शारजाह टेस्ट में एक पारी और 80 रनों से मिली जोरदार जीत की बदौलत न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म की। किवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तटस्‍थ मैदान या बाहर खेली गई टेस्‍ट सीरीज में दूसरी बार सीरीज बराबरी पर खत्म कराई है। इससे पहले उसने यह कारनामा 1996 में किया था। न्यूजीलैंड ने पाक के हाथों 6 टेस्ट सीरीज गंवाई है जबकि एक में जीत हासिल की।
विज्ञापन

टेस्ट में बना सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शारजाह टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों के लिए काफी कुछ था। उसके सलामी बल्‍लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने पहली पारी में 202 रन बनाए और केन विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 297 रनों की साझेदारी की। इस बीच चौकों-छक्कों की बौछार भी हर ओर होती रही।

न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों ने पहली पारी में कुल 88 चौके-छक्के लगाए जिसमें 66 चौका और 22 छक्‍के शामिल है। किवी टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार गेंदों को सीमारेखा के पार पहुंचाने का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले उसने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 87 चौके-छक्के लगाए थे।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ किवी बल्‍लेबाजों ने ही चौके-छक्के जड़े हों पाकिस्तान की ओर से भी बड़े शॉट लगाए गए। उनकी ओर से पहली पारी में 41 चौके और 5 छक्के लगे, जबकि दूसरी पारी 37 चौके और 8 छक्‍के लगाए गए। इस लिहाज से देखा जाए तो पाक ने मैच में कुल 91 बड़े शॉट खेले।

दोनों टीमों की ओर से खेले गए बड़े शॉट से मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना और वह है एक मैच में सबसे ज्यादा छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड। इस मैच में 35 छक्के लगे। इससे पहले यह एक मैच में 27 छक्कों का रिकॉर्ड था। मैच में कुल 144 चौके लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें