फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: श्रीलंका के खिलाफ वापसी कर सकता है न्यूजीलैंड का यह खतरनाक ओपनर, अब मध्यक्रम में खेलने की तैयारी

Fri, 28 Oct 2022 04:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

डेरिल मिशेल टी20 विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इस बार वह पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। 
 
विज्ञापन
डेरिल मिशेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर डेरिल मिशेल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। मिशेल को टी20 विश्व कप से ठीक पहले चोट लगी थी और वह शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं। टी20 में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने वाले मिशेल अब पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। वह टेस्ट में इसी नंबर पर कीवी टीम के लिए कमाल कर चुके हैं, लेकिन टी20 में फिनिशर की भूमिका निभाना आसान नहीं होगा। हालांकि, मिशेल ने कहा है कि वह इसके लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप की शुरुआत से कुछ महीने पहले ही मिशेल के हाथ में चोट लगी थी और उनकी एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज से पहले वह नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे और इसी दौरान गेंद उनकी उंगली में लग गई थी। इसी वजह से वह शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। मिशेल की गैरमौजूदगी में फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह जोड़ी सुपरहिट रही। इसी वजह से अब मिशेल को पांचवें नंबर पर खेलना होगा। न्यूजीलैंड की टीम में अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के लिए भी जगह नहीं है। टी20 में तीन हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गुप्टिल भी फिलहाल टीम से बाहर बैठे हुए हैं। 

PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे से हार के बाद कप्तान बाबर आजम की सफाई, आसिफ की जगह वसीम को खिलाने के फैसले को बताया सही

क्या बोले मिशेल?
मिशेल ने कहा "जब आप एक्स-रे रूम में बैठे होते हैं और आप अपने हाथ में फ्रैक्चर देखते हैं, तो आपको लगता है कि शायद यह विश्व कप हो चुका है। लेकिन हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि फ्रैक्चर उंगली में था और डॉक्टरों ने हमें वापसी का मौका दिया। यह सब योजना के हिसाब से हुआ है और अब मैदान में उतरने के लिए उत्साहित हूं।"

मिशेल ने पिछले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने पिछले टी20 विश्व कप में अंतिम समय में बदलाव किया था और मिशेल ने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआथ की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद में 72 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि, अब मिशेल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। उन्हें मार्क चैपमैन की जगह टीम में मौका दिया जाएगा। 

PAK vs ZIM: पाकिस्तान पर जीत के बाद झूमे मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा, लाजवाब कमेंट्री का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

मिशेल ने कहा "यह मेरे कौशल सेट में से एक है, मुझे लगता है, मैं अलग-अलग रोल के हिसाब से खुद को ढाल लेता हूं। यह कुछ मायनों में मेरे व्यक्तित्व से आता है। मुझे प्रतियोगिता में शामिल होना पसंद है। मुझे जो भी भूमिका दी गई है, मैं उसके हिसाब से फिट होना चाहता हूं और मैच जिताने की कोशिश करता हूं। चाहे बल्लेबाजी करना हो, या कहीं और, मैं खुशी-खुशी अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ करूंगा।" 

"मुझे वास्तव में पारी की शुरुआत करने में मजा आया ... लेकिन पांचवें नंबर पर हालात कभी भी एक जैसे नहीं होते हैं, जो कि काफी अच्छी चुनौती है। आपको कुछ मुश्किल परिस्थितियों में आना पड़ता है और कुछ मजेदार समय भी होते हैं।" 

T20 WC: अक्षर पटेल को टीम मैनेजमेंट से मिला है यह खास संदेश, जानें बैटिंग या बॉलिंग किस पर रहेगा ज्यादा ध्यान?

शनिवार को न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें