फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: न्यूजीलैंड के चाड बोवेस ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा, लिस्ट ए क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

Wed, 23 Oct 2024 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बोवेस आखिर में 110 गेंद पर 205 रन बनाकर आउट हुए जो लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। बोवेस ने अपनी पारी के दौरान 27 चौके और सात छक्के लगाए। जगदीसन और हेड ने 114 गेंदों में अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए थे।
विज्ञापन
चाड बोवेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज चाड बोवेस ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। बोवेस ने केवल 103 गेंद पर दोहरा शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। बोवेस ने खेल के इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया जो इससे पहले भारत के नारायण जगदीसन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के नाम दर्ज था। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की घरेलू टीम कैंटरबरी के लिए खेलते हुए बोवेस ने शानदार बल्लेबाजी की और ओटागो के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर ली। बोवेस का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था, लेकिन वह न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। बोवेस आखिर में 110 गेंद पर 205 रन बनाकर आउट हुए जो लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है। बोवेस ने अपनी पारी के दौरान 27 चौके और सात छक्के लगाए। जगदीसन और हेड ने 114 गेंदों में अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए थे।
विज्ञापन

हेड ने 2021-22 में मार्श कप में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए, जबकि तमिलनाडु के जगदीसन ने 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 277 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। बोवेस ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी के बाद कहा, यह अगले एक या दो दिनों में टूट सकता है, लेकिन जाहिर तौर पर हेग्ले में एक अच्छा दिन है और कुछ विशेष करने का एक अच्छा अवसर रहा। यह ऐसी चीजें हैं जो अपने आप ही हो जाती है। इसके लिए आपको कोई रणनीति बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं खुश हूं कि यह मेरा दिन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें