फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: टिम साउथी का खुलासा, फाइनल में पंत का कैच छोड़ना खिताब छोड़ने जैसा था

Thu, 01 Jul 2021 02:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी का कहना है कि उन्होंने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जब ऋषभ पंत का कैच छोड़ा तो उन्हें काफी बुरा लगा। उन्हें ऐसा एहसास हुआ कि जैसे उनके हाथ से ट्रॉफी फिसल गई हो। 
विज्ञापन
Tim Southee - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की यादें कई कीवी खिलाड़ी ताजा कर रहे हैं। हाल ही में केन विलियमसन ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली के कंधे पर सिर क्यो टिकाया था। वहीं अब इस कड़ी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी का नाम भी जुड़ गया है। साउथी ने खुलासा करते हुए कहा कि जब उनसे रिजर्व डे के दिन ऋषभ पंत का आसान कैच छूट गया तब उन्हें ऐसा लगा जैसे खिताब फिसल गया। 

विज्ञापन

साउथम्पटन में रिजर्व डे के दिन ऋषभ पंत 5 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय काइल जेमीसन की गेंद पर पंत का आसान कैच टिम साउथी ने छोड़ दिया। उन्होंने जब पंत का कैच छोड़ा था तो उस समय साउथी दूसरी स्लिप में खड़े थे। भारत इस खिताबी मुकाबले में 82 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था और पंत बल्लेबाजी करने आए थे। पंत की क्षमता को देखते हुए कि वह कुछ ही घंटों में मैच की रुख बदल सकते हैं ये खेल में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हो सकता था। 

मैच और जेरी शो में जब साउथी से पूछा गया कि पंत का कैच छोड़ने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे थे। इस सवाल के जवाब में साउथी ने कहा, मैं झूठ बोल रहा होता अगर मैं कहता कि यह मेरे सिर के ऊपर से जाता। क्योंकि पंत के खेलने की शैली ही ऐसी है। उन्होंने आगे कहा कि पंत का कैच छोड़ने के बाद उनके सिर पर भूत सवार हो गए थे। 

साउथी के मुताबिक, पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो 5-6 ओवर में हमको खिताबी मुकाबले से दूर कर सकते थे, इस बेहद कशमकश वाले मुकाबले में मेरे सिर पर पहले से भूत सवार थे। ये सही है कि मैंने उनका कैच छोड़ा लेकिन अगली ही ओवर में पंत आउट हो गए। साउथी के मुताबिक जब पंत आउट हुए तो मैंने चैन की सांस ली। पंत ने इस फाइनल मैच में 41 रनों की पारी खेली थी। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। टिम साउथी ने आगे कहा, यह एक डरावना एहसास था, संभवत: सबसे बुरा एहसास जब एक क्रिकेटर होते हुए आप कैच छोड़ते हो। इसके बाद आपको लगता है कि आप अपने साथियों को निराश कर रहे हो। 
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दूसरी पारी में भारत 170 रन बना पाया था। जिसके चलते न्यूजीलैंड को खिताब जीतने के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला। कीवी टीम ने बाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर लक्ष्य पूरा कर लिया। इस खिताब मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें