फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: न्यूजीलैंड के लिए बड़ी खुशखबरी, विश्व कप टीम में लौटा यह दिग्गज, जेमीसन और मिल्ने को नहीं मिली जगह

Mon, 11 Sep 2023 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)।

सार

न्यूजीलैंड को पहला मैच पांच अक्तूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलना है। भारत से न्यूजीलैंड की टक्कर 22 अक्तूबर को है। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टीम के नियमित कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन की वापसी हुई है। उन्हें आईपीएल के समय चोट लगा था। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई थी और रिहैब में थे। हालांकि, अब तक वह पूरी तरह फिट नहीं हो चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में कुछ समय को देखते हुए उन्हें चुना गया है।
विज्ञापन


विलियम्सन के आने से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। उन्होंने 2019 विश्व कप में भी जमकर रन बनाए थे और टीम फाइनल में पहुंची थी। उनकी कप्तानी से भी काफी फर्क पड़ेगा। न्यूजीलैंड को पहला मैच पांच अक्तूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलना है।
 

एलेन पर यंग को दी गई तरजीह


विल यंग

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं। टीम के नियमति ओपनर फिन एलेन को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उन पर युवा विल यंग को तरजीह दी गई है। वहीं, छह फीट लंबे ऑलराउंडर काइल जेमीसन को भी स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी इस स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम, जो कि फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं, दोनों को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह मिली है।

ऐसी है टीम

टीम में बैटिंग की जिम्मेदारी विलियम्सन के अलावा, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग पर होगी। वहीं, बोल्ट, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट संभालते दिखेंगे। उन्हें डेरिल मिचेल और नीशम से मदद मिलेगी। वहीं, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर टीम में स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। माइकल ब्रेसवेल चोटिल हैं और वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ब्रेसवेल करीब छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इसी वजह से नीशम को जगह मिली।

विलियम्सन अभी चोट से उबर रहे

टीम का नेतृत्व केन विलियम्सन करेंगे, जो कंधे की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी के लिए अभी भी कोई तारीख तय नहीं हुई है। विलियम्सन के उपलब्ध होने तक टीम के उपकप्तान टॉम लाथम नेतृत्व करना जारी रखेंगे। यह विलियम्सन और साउदी का चौथा विश्व कप होगा। मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को पहली बार वनेड विश्व कप टीम में चुना गया है, जबकि रचिन रवींद्र और यंग को पहली बार सीनियर विश्व कप टीम में चुना गया है।

कोच स्टीड ने क्या कहा?

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, "हमें लगा कि यंग विश्व कप के लिए सही खिलाड़ी होंगे। हमने पूरी एनालिसिस के बाद यह टीम चुनी है। टूर्नामेंट के लिे टीम एलान करना हमेशा एक खास समय होता है और मैं आज चुने गए 15 खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं। विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है। आईसीसी टूर्नामेंट के लिए नामित किसी भी टीम की तरह, कुछ कठिन कॉल लिए गए और कुछ खिलाड़ी निराश होंगे।

Cricket World Cup 2019: English attack 'timid' Kane Williamson and  'cautious' Black Caps | Stuff.co.nz

सभी टीमों के पास अपने 15 खिलाड़ियों की टीम को अंतिम रूप देने के लिए 28 सितंबर तक का समय है और इसके बाद किसी भी रिप्लेसमेंट के लिए आईसीसी से मंजूरी की आवश्यकता होगी। आईसीसी विश्व कप पांच अक्तूबर से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम छह मैदान पर अपने राउंड रॉबिन मैच खेलेगी। भारत से न्यूजीलैंड की टक्कर 22 अक्तूबर को है। यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (उपकप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें