फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 गेंदों में वन-डे शतक ठोककर मचाया था तहलका, अब महज 29 बरस में लिया संन्यास

Sat, 05 Dec 2020 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
कोरी एंडरसन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 29 साल के एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए 13 टेस्ट, 49 वन-डे और 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अब वो अमेरिका में टी-20 लीग खेलेंगे। 

विज्ञापन



एंडरसन ने साल 2014 में शाहिद अफरीदी के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंडरसन ने सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़कर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के की मदद से 131 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

पाकिस्तान के बल्लेबाज अफरीदी ने साल 1996 में 37 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, एबी डीविलियर्स ने 2015 में 31 गेंद पर शतक जमाकर कोरी एंडरसन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। एंडरसन ने अपनी रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी में 14 छक्के लगाए थे। 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को पहुंचाने में एंडरसन का अहम योगदान रहा था।
विज्ञापन


बता दें कि एंडरसन पिछले कुछ सालों से चोट से परेशान थे। आने वाले दिनों में वो अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल सकते हैं। एंडरसन मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयडेविल्स के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें