फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी हुई लॉन्च

Thu, 04 May 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : twitter
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। नए स्पॉन्सर ओप्पो ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। बता दें कि ओप्पो इलैक्ट्रॉनिक्स 5 साल की इस डील के लिए बीसीसीआई को 1,079 करोड़ रुपए देगी। यह अनुबंध अप्रैल 2017 से शुरु होगा। कंपनी बीसीसीआई को द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच के लिए 4.61 करोड़ रुपये और आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हर मैच के लिए 1.56 करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन


BCCI CEO @RJohri & @oppomobileindia President Mr. Sky Li launch the #OPPO #TeamIndia jersey pic.twitter.com/wpK0CV5Ldu— BCCI (@BCCI) May 4, 2017


जून में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार भारतीय टीम ओप्पो के लोगो वाली जर्सी पहन कर मैदान में नजर आएगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को 'स्टार इंडिया' स्पॉन्सर करती थी, मगर अनुबंध समाप्त होने के बाद बोर्ड और आईसीसी के टकराव के चलते कंपनी ने बोली में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, स्टार इंजिया के पास प्रसारण, इंटरनेट और मोबाइल राइट मौजूद हैं।
विज्ञापन


Voila!
Take a look at Team India's new jersey. What do you think about it?@BCCI #OPPOF3 #SelfieExpert pic.twitter.com/NCJvDRu6bN— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) May 4, 2017


नई जर्सी बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और ओप्पो मोबाइल इंडिया के प्रमुख स्काई ली ने लॉन्च की। इसके अलावा अपने प्रमोशन के लिए ओप्पो ने फैंस से जुड़े कुछ ऐलान भी किए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें