फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय पर केस दर्ज

Thu, 04 May 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाना कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भारी पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खिलाफ केस दर्ज की गई है। उनके खिलाफ जुबली हिल्स स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। उनके इन ट्विट्स ने पुलिस के साथ-साथ सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

  Case registered against Digvijaya Singh for comment on Telangana Police for radicalising Muslim youth by setting up fake ISIS site — ANI (@ANI_news) May 4, 2017
दरअसल, दिग्विजय ने ट्वीट करके कहा था कि तेलंगाना पुलिस ने आईएसआईएस की फर्जी वेबसाइट बना रखी है जो मुस्लिम युवाओं को रेडिकलाइज करते हुए उन्हें आईआईएस मॉड्यूल्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

  I agree but what about the Telangana Police which is posting inflammatory postings to radicalise Muslim Youth through their fake ISIS site? — digvijaya singh (@digvijaya_28) May 1, 2017

ये भी पढ़ें: दिग्विजय ने ट्वीट में कसा तंज: मोदी से सलाह लेने आए थे क्या ऑस्ट्रेलियाई PM?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव को भी निशाने पर लिया और सीएम से पूछा कि क्या वे भी इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह भी इसमें शामिल हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सीएम से पूछा कि अगर वह इसमें शामिल नहीं है तो उन्हें क्या इस मामले में जांच कराकर दोषियों को सजा नहीं दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें