फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन से इंग्लैंड टीम के श्रीलंका दौरे को कोई खतरा नहीं: बोर्ड

Tue, 22 Dec 2020 08:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
इंग्लैंड vs श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ब्रिटेन में मिलने से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे को कोई खतरा नहीं है। हालांकि यह चिंता का विषय है। श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा टीम का मानना है कि 14 जनवरी से शुरू होने वाला दौरा निर्धारित समय पर होगा लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल बढाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस स्ट्रेन से दौरे को कोई खतरा नहीं
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट की मेडिकल टीम इस मामले में इंग्लैंड बोर्ड के चिकित्सा विशेषज्ञों से बात करेगी। श्रीलंका टीम के डॉक्टर धमिंडा अट्टानायके ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस स्ट्रेन से दौरे को कोई खतरा है।'

बरतनी होगी अतिरिक्त एहतियात
उन्होंने कहा, 'चिंता तो है लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य की ओर देखे तो मुझे नहीं लगता कि हमें दौरा रद्द करने की जरूरत है। हमें अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।'
विज्ञापन


दो जनवरी को श्रीलंका रवाना होगी इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड टीम को दो जनवरी को विशेष उड़ान से श्रीलंका रवाना होना है। इसके बाद तीन दिन का पृथकवास गुजारना होगा, जिसके खत्म होने पर और कोरोना जांच निगेटिव आने पर खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें