फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के 14 वर्षीय क्रिकेटर का कमाल, 2 दिन तक लगातार बल्लेबाजी कर ठोंक दिए 1045 रन

Wed, 31 Jan 2018 10:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन

नवी मुंबई में एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 14 साल के एक लड़के ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। दरअसल, इस लड़के का नाम तनिष्क गावटे है। तनिष्क ने खेले गए लोकल टूर्नामेंट में नाबाद 1045 रन बनाये। हालांकि यह दावा उनके कोच ने किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तनिष्क के कोच मनीष ने बताया कि उसने सोमवार को अपनी पारी शुरू की थी और मंगलवार तक खलता रहा। कोपारखैरने स्थित यशवंतराव चव्हाण इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्राउंड में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की प्रतिभा दिखाई। वो लगातार दो दिन खेलते रहे। उनके कोच मनीष ने दावा किया है कि इस ग्राउंड में लेग साइड की बाउंड्री 60-65 यार्ड्स जबकि ऑफ साइड बाउंड्री 50 यार्ड्स की है। इस दौरान तनिष्क ने नाबाद पारी में 149 चौके और 67 छक्के जड़े।

तनिष्क के कोच ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन यशवंतराव चव्हाण इंग्लिश मीडियम स्कूल और खुद मनीष ने किया था। हालांकि, इस संबंध में मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई शील्ड अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट को उसकी तरफ से मान्यता नहीं दी गई है। कोच ने दावा किया है कि इस मैच में लेदर की बॉल का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के ही एक क्रिकेटर प्रणव धनावड़े ने 1000 रनों का आंकड़ा पार किया था जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड साबित हुआ था। प्रणव ने 16 साल की उम्र में स्कूल क्रिकेट के मैच में नाबाद 1009 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 59 छक्के, 129 चौके की मदद से बेहतरीन पारी खेली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें