शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई।
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शमी को मंगलवार (नौ जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार दिया। शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह पुरस्कार मिला था। सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्हें 1961 में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला था। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम संयोजन में बदलाव हुआ और शमी को जगह मिली। उसके बाद उन्हें कहर बरपा दिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट
वर्ष
नाम
2023
मोहम्मद शमी
2021
शिखर धवन
2020
ईशांत शर्मा
2019
रवींद्र जडेजा
2017
चेतेश्वर पुजारा
2016
अजिंक्य रहाणे
2015
रोहित शर्मा
2014
रविचंद्रन अश्विन
2013
विराट कोहली
2012
युवराज सिंह
2011
जहीर खान
2009
गौतम गंभीर
2003
हरभजन सिंह
2002
वीरेंद्र सहवाग
2001
वीवीएस लक्ष्मण
2000
वेंकटेश प्रसाद
1998
नयन मोंगिया
1998
राहुल द्रविड़
1997
अजय जडेजा
1997
सौरव गांगुली
1996
जवागल श्रीनाथ
1995
अनिल कुंबले
1994
सचिन तेंदुलकर
1993
मनोज प्रभाकर
1993
किरण मोरे
1989
मदन लाल
1986
मोहम्मद अजहरुद्दीन
1984
रवि शास्त्री
1982
मोहिंदर अमरनाथ
1981
दिलीप वेंगसरकर
1980
सैयद किरमानी
1980
चेतन शर्मा
1979
कपिल देव
1977
गुंडप्पा विश्वनाथ
1975
सुनील गावस्कर
1972
एकनाथ सोलकर
1972
बीएस चंद्रशेखर
1971
एस वेंकटराघवन
1970
दिलीप सरदेसाई
1969
बिशन बेदी
1968
ईरापल्ली प्रसन्ना
1967
अजीत वाडेकर
1966
चंडू बोर्डे
1965
विजय मांजरेकर
1964
मंसूर अली खान पटौदी
1961
सलीम दुर्रानी
पिता और भाई दोनों खेलते थे क्रिकेट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी के पिता और बड़े भाई क्रिकेट खेलते थे। दोनों ही तेज गेंदबाज थे। यहीं से गेंदबाजी के प्रति शमी का लगाव बढ़ा था। शमी अपने स्कूल में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर चुके हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजी हमेशा से ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने बड़े भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शमी के घर से स्टेडियम 30 किलोमीटर दूर था। वह बस से स्टेडियम जाते थे।
शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश से नहीं खेल पाए शमी
शमी का चयन जब उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में नहीं हुआ था तो वह ज्यादा निराश नहीं थे। उन्होंने दूसरे साल भी कोशिश की, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। यूपी छोड़ने का मन बनाने के बाद शमी ने कोच से बात की और उनके कोच ने त्रिपुरा में उनके खेलने का जुगाड़ बनाया। हालांकि, शमी त्रिपुरा के लिए भी नहीं खेल सके। तीन साल बर्बाद करने के बाद कोलकाता में उनके कोच ने एक क्लब में ट्रायल का जुगाड़ बनाया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले वनडे में किए थे चार मेडन ओवर
भारतीय टीम में चयन को लेकर शमी ने बताया कि वह क्लब का मैच खेल रहे थे और तभी मीडिया वाले वहां जुटने लगे। तब शमी ने पूछा कि इतनी भीड़ क्यों है। उनके दोस्त ने बताया कि भारतीय टीम में उनका चयन हो चुका है। अपने पहले वनडे मैच में ही शमी ने चार मेडन ओवर किए। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने कमाल किया। अपने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए और अब वह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हो चुके हैं।
शमी का करियर
मोहम्मद शमी भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट हासिल कर चुके हैं। 101 वनडे मैच में उनके नाम 195 और 23 टी20 में 24 विकेट हैं। शमी आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 110 मैच खेले हैं। इस दौरान शमी ने 127 विकेट लिए हैं।