फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel Ratna Award 2021: 13 नवंबर को नीरज समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, सामने आई लिस्ट

Tue, 02 Nov 2021 10:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को 13 नवंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत करेगा।
विज्ञापन
इन एथलीट्स को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को 13 नवंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत करेगा। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन, पहलवान रवि कुमार और भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा, फुटबॉलर सुनील छेत्री और महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इन सभी 12 खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से लोहा मनवाया है। छेत्री यह सम्मान पाने वाले देश के पहले फुटबॉलर भी होंगे। इसके साथ ही टेनिस प्लेयर अंकिता रैना समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है।

टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल सात पदक जीते थे। ओलंपिक पदक विजेताओं में से पहलवान बजरंग पूनिया, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को पहले ही खेल रत्न मिल चुका है। वहीं, पैरालंपिक में भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते थे।
विज्ञापन


पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। वहीं, 2016 रियो ओलंपिक के बाद चार खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिला था। इस साल टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद ज्यादा खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई थी।

किन्हें दिया जाता है खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को वर्ष 1991-92 में पहली बार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपये दिए जाते हैं। वहीं, भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है।

वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिए खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार ध्यान चंद खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।
 
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न:
 
एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत  बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह हॉकी

अर्जुन अवॉर्ड :
 
एथलीट खेल
शिखर धवन क्रिकेट
अरपिंदर सिंह एथलेटिक्स
सिमरनजीत कौर  मुक्केबाजी
भवानी देवी तलवारबाजी
मोनिका हॉकी
वंदना कटारिया  हॉकी
अभिषेक वर्मा निशानेबाज
संदीप नरवाल कबड्डी
अंकिता रैना टेनिस
दीपक पुनिया कुश्ती
दिलप्रीत सिंह हॉकी
योगेश कथुनिया  डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार  ऊंची कूद
प्रवीण कुमार ऊंची कूद
शरद कुमार  ऊंची कूद
सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधाना निशानेबाज
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
भाविना पटेल टेबल टेनिस
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
रुपिंदर पाल सिंह हॉकी
सुरेंद्र कुमार हॉकी
अमित रोहिदास हॉकी
बिरेंद्र लाकरा हॉकी
सुमित हॉकी
नीलकांता शर्मा हॉकी
हार्दिक सिंह हॉकी
विवेकसागर प्रसाद हॉकी
गुरजंत सिंह हॉकी
मंदीप सिंह हॉकी
शमशेर सिंह हॉकी
ललित कुमार उपाध्याय हॉकी
वरुण कुमार हॉकी
सिमरनजीत सिंह हॉकी

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: लाइफटाइम कैटेगरी
 
कोच खेल
टीपी ओसेफ एथलेटिक्स
सरकार तलवार क्रिकेट
सरपाल सिंह हॉकी
अशन कुमार कबड्डी
तपन कुमार पैनगढ़ी स्विमिंग

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: रेगुलर कैटेगरी
 
कोच खेल
राधाकृष्ण नायर पी एथलेटिक्स
संध्या गुरुंग बॉक्सिंग
प्रितम सिवच  हॉकी
जय प्रकाश नौटियाल पैरा शूटिंग
सुब्रहमनियन रमन टेबल टेनिस

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें