फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के रहस्य से हटेगा पर्दा, देखेगी पूरी दुनिया

Mon, 01 Apr 2013 06:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप चकचौंध से भरे टी20 टूर्नामेंट आईपीएल के बारे में विस्तृत जानकारी जानने की इच्छा रखते हैं तो अब आपकी यह चाहत जल्द ही पूरी हो जाएगी। नेशनल जियोग्राफ्कि चैनल जल्द ही आईपीएल के पीछे की हकीकत से पर्दा उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि भारतीय टीवी चैनल के इतिहास में पहली बार क्रिकेट प्रशंसकों को आईपीएल और इससे जुड़े कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे। नेट जियो ने 'इनसाइड आईपीएल' नामक एक सीरीज तैयार की है। यह कार्यक्रम इस साल के आखिर तक प्रसारित किया जाएगा।

मालूम हो कि आईपीएल का छठा संस्करण तीन अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस बार 12 अलग अलग शहरों में नौ टीमें 54 दिन तक 76 मैच खेलेंगी।

जियोग्राफ्कि चैनल पर इनसाइड आईपीएल कार्यक्रम में कई पर्दे के पीछे के कई पहलू और ऐसे प्रतिबंधित स्थानों को दर्शाया गया है जो किसी ने पहले नहीं देखा है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ब्राजील के बीचों-हांगकांग की सड़कों-रोलिंग स्टोन्स कांसर्ट के दृश्यों समेत आईपीएल में इस्तेमाल होने वाली उच्च तकनीक मशीनरी आदि के बारे में अहम जानकारी दी जाएगी।

नेशनल जियोग्राफ्कि चैनल पर दिखाए जाने वाले इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए चैनल के प्रबंध निदेशक कीतन अदायनथाया ने कहा, 'आईपीएल क्रिकेट से कहीं ज्यादा है। इसमें सैंकड़ों लोग और अरबों रुपये शामिल हैं।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें