फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLT20: 2 मैच, एक गेंदबाज पर बैन, एक ने बनाई हैट्रिक

Fri, 03 Oct 2014 03:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी-20 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार की रात खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला गया, जबकि दूसरा सेमीफाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ।
विज्ञापन


दोनों ही मैच बेहद शानदार रहे लेकिन दोनों टीमों के मैच के दौरान एक-एक बड़ी घटना भी हुई। पहले सेमीफाइनल में जीत के बावजूद आईपीएल चैंपियन कोलकाता को तगड़ा झटका लगा, जब उसके मैच जिताऊ गेंदबाज सुनील नारायन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

दूसरी ओर, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई के हाथों हार के बाद टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ से बाहर होने को मजबूर हुई पंजाब टीम के लिए एक बड़ी खबर है कि उसके तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने हैट्रिक लगा दी और इस रिकॉर्ड के बारे में किसी को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन

अंपायरों ने नारायन पर लगाया प्रतिबंध

पहले बात करते हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के 'रहस्यमयी' फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन के बारे में। टूर्नामेंट में अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में सुनील की गेंदबाजी को लेकर अंपायरों ने रिपोर्ट की थी, लेकिन उन्हें सेमीफाइनल में खेलने की छूट भी मिल गई थी। हालांकि उन पर यह दबाव था कि अगर टूर्नामेंट में एक बार फिर उनके खिलाफ रिपोर्ट किया जाता है तो उन्हें आगे खेलने का मौका नहीं दिया जाएगा।

ईएसपीएन क्रिकइंफो डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उनकी गेंदबाजी को लेकर अंपायरों ने फिर से रिपोर्ट किया जिससे उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लग गया। इस कारण वह चैंपियंस लीग का फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि कोलकाता ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। लेकिन उसकी टी-20 मैचों में लगातार जीत के मुख्य हथियार रहे सुनील नारायन पर प्रतिबंध लगने से जोर का झटका लगा है‍। डोल्फिंस के खिलाफ अंतिम लीग मुकाबले के दौरान अंपायरों ने उनकी जल्दी-जल्दी डाली जा रही गेंद के कारण पहली बार रिपोर्ट किया था।

सेमीफाइनल में सभी चारों ओवर हैं संदेह के घेरे में

क्रिकेट की इस वेबसाइट के अनुसार, अंपायरों रॉड टकर, एस रवि और विनीत कुलकर्णी ने सुनील नारायन की गेंदबाजी पर निगाह बनाए रखी। हरिकेंस के खिलाफ मैच में नारायन की डाली 24 गेंदों में कई गेंद पर संदेह होने के बाद लिखित में रिपोर्ट किया।

आधिकारिक शिकायत में कहा गया है कि पिछले मैच में उनकी डाली 3 गेंद संदेह के घेरे में हैं। ज‌बकि इस बार उनके सभी चारों ओवर में गेंदबाजी एक्‍शन की रिपोर्ट की गई।

हालांकि इस संबंध में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। चैंपियंस लीग में उनके बैन का असर भारत के खिलाफ होने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह कैरेबियाई टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

अवाना की हैट्रिक, लेकिन बाद में पता चला

सुनील नारायन पर जहां प्रतिबंध लग गया वहीं एक अन्य गेंदबाज ने मैदान पर एक उपलब्धि अपने नाम कर ‌ली लेकिन इसका पता रिकॉर्ड बनाने के कुछ देर बाद लगा।

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने चेन्‍नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान पारी का छठ ओवर डाला और इस ओवर की अंतिम गेंद पर सुरेश रैना (6) को कैच आउट करा दिया। यह अवाना के स्पेल का तीसरा ओवर था।

इसके बाद पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली ने अवाना को काफी देर तक गेंदबाजी नहीं सौंपी। चेन्‍नई ने इस बीच 10 ओवर और खेल‌ लिए। बैली ने अवाना को 17वां ओवर डालने का मौका दिया। अवाना ने इस ओवर की पहली गेंद पर पवन नेगी (8) को बोल्ड कर दिया। इसके अगली ही गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (0) को कैच आउट करा दिया।

ओवर में लगातार दो सफलता के बाद अवाना ने 4 गेंद और डालकर अपना स्पेल पूरा किया। इस बीच अवाना ने अपने दो ओवरों में मिलाकर लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरा कर लिया। टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक लगाने के तुरंत बाद वह और उनकी टीम जश्न नहीं बना सकी। ‌हालांकि उनका नाम रिकॉर्ड बुक दर्ज हो ही गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें