प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेडियो के माध्यम से देश की जनता से 'मन की बात' की। प्रधानमंत्री के भाषण का प्रसारण आकशवाणी समेत कई एफएम स्टेशनों से किया गया। रेडियो की जरिए देश की जनता से जुड़ने की पहल पहली बार की गई है।
मोदी ने प्रेरक कथाओं के जरिए नागरिकों से निराशा छोड़कर अपने कौशल का इस्तेमाल देश की भलाई और संपन्नता के लिए करने की अपील की। महात्मा गांधी की जयंती पर देश भर में स्वच्छता अभियान शुरुआत कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खादी का इस्तेमाल करने की वकालत की।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्घांजलि यही होगी हम सभी खादी का इस्तेमाल करे। 15 मिनट के भाषण में मोदी ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों ने न्यूनतम खर्च में सफलता पूर्वक मंगल मिशन लांच किया। हमारा सामर्थ्य कम नहीं है, हम केवल अपना स्वत्व भूल चुके हैं। हमने स्वयं को भूला दिया है मोदी ने कहा कि हमें अपनी आतंरिक शक्ति की पहचान करनी होगी।