फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

233 साल बाद MCC को मिली पहली महिला अध्यक्ष, क्रिकेट के नियमों में बदलाव करती है संस्था

Thu, 25 Jun 2020 12:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की स्थापना 1787 में हुई थी, लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान भी इसी क्लब के नियंत्रण में है। पिछले साल कुमार संगाकारा बने थे पहले गैर ब्रिटिश अध्यक्ष।

विज्ञापन
क्लेयर कोनोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के 233 साल के इतिहास में इस संस्था की पहली महिला अध्यक्ष बनने जा रही हैं। कोनोर को बुधवार को वर्तमान प्रमुख कुमार संगकारा का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।

विज्ञापन


कुमार संगाकारा की लेंगी जगह
श्रीलंका के पूर्व कप्तान संगकारा अगले साल पदमुक्त होंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड में वर्तमान समय में महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक कोनोर का नामांकन बुधवार को एमसीसी की वार्षिक आम बैठक में स्वयं संगकारा ने किया।

एक अक्तूबर को संभालेंगी पद
कोनोर अगले साल एक अक्तूबर को अपना पद संभालेंगी लेकिन अभी इसे क्लब के सदस्यों से मंजूरी मिलना बाकी है। कोविड-19 के कारण क्रिकेट गतिविधियों पर पड़े प्रभाव को देखते हुए संगकारा का कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया गया था। कोनोर को 2009 में एमसीसी की आजीवन सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन


कोनोर ने 42 साल बाद दिलाया था एशेज 
कोनोर ने 1995 में 19 साल की उम्र में इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण किया और 2000 में उन्हें कप्तानी सौंपी गयी थी। ऑलराउंडर कोनोर की अगुवाई में ही इंग्लैंड महिला टीम ने 2005 में 42 साल बाद एशेज श्रृंखला जीती थी। उन्हें 2007 में ईसीबी की महिला क्रिकेट का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, 'मैं एमसीसी के अगले अध्यक्ष के लिए नामित होने से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब उसने मेरे हाथों में यह बहुत बड़ा सम्मान सौंपा है।' 

एमसीसी की स्थापना 1787 में हुई
एमसीसी पूरी दुनिया में क्रिकेट से जुड़े नियमों की संरक्षक है। नियमों में बदलाव भी यही संस्था करती है। क्लब के 18 हजार पूर्णकालिक और पांच हजार एसोसिएट सदस्य हैं। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ही लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान की देखरेख करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें