फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reports: SRH के खिलाफ मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, घातक गेंदबाज अचानक लौटा घर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Wed, 03 Apr 2024 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम को दो में जीत मिली है जबकि दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजर हैदराबाद का किला भेदने पर होगी, लेकिन इस मैच से पहले चेन्नई को तगड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऋतुराज गायकवाड़ की टीम शुक्रवार को अपना चौथा मुकाबला खेलती नजर आएगी। इस मैच से पहले टीम का एक गेंदबाज स्वदेश लौट गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि  वह वीजा संबंधी समस्या की वजह से स्वदेश लौट गया है। 
विज्ञापन


ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई ने आईपीएल 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम को दो में जीत मिली है जबकि दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजर हैदराबाद का किला भेदने पर होगी, लेकिन इस मैच से पहले चेन्नई को तगड़ा झटका लगा है। 

स्वदेश लौटा चेन्नई का यह खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के कातिलाना गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट गए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे टी20 विश्व कप के लिए वीजा संबंधी समस्या को निपटाने के लिए वह स्वदेश लौट गए। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस के हवाले से कहा गया, "मुस्तफिजुर आगामी टी20 विश्व कप के लिए अमेरिकी वीजा प्रयोजनों के लिए आईपीएल से कल रात पहुंचे। वह कल (4 अप्रैल) अमेरिकी दूतावास में अपना फिंगरप्रिंट देंगे और बाद में चेन्नई में शामिल होने के लिए भारत वापस आएंगे।" 

पर्पल कैप की रेस में शीर्ष पर मुस्तफिजुर
28 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में सीएसके के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रहमान ने अब तक कुल सात विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल उनका पर्पल कैप पर कब्जा है। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में वह काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने अपने चार ओवरों में एक विकेट के लिए 47 रन खर्च कर दिए थे।

30 अप्रैल के बाद छोड़ देंगे सीएसके का साथ
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मुस्तफिजुर अप्रैल के अंत तक आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। मुस्तफिजुर ने 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें