फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustafizur Rahman: खून से लथपथ मुस्तफिजुर रहमान अस्पताल में भर्ती, नेट्स में सिर पर लगी गेंद

Sun, 18 Feb 2024 06:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आ रहे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान गंभीर रुप से चोटिल हो गए। नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी। खून से लथपथ बांग्लादेशी खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान चोटिल हो गए। नेट्स प्रैक्टिस के दौरान उनके सिर पर चोट लग गई। खून से लथपथ खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गेंदबाज के साथ हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। बोर्ड ने बताया बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच (बीपीएल) के एक मुकाबले में वह गंभीर रुप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

 
बोर्ड ने की पुष्टि
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रविवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए। कुमिल्ला विक्टोरियंस के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर मैदान पर ही गिर गए। इस घटना के बाद उन्हें मैदान पर प्राथमिक उपचार दिया गया फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीबी ने कहा, “अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी जिससे उनके सिर पर गहरा घाव हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत इंपीरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।“
 
फिजियो का बयान
अस्पताल में भर्ती होने के बाद रहमान का सीटी स्कैन किया गया जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि अंदरुनी तौर पर खून नहीं बह रहा है। वहीं, टीम के फिजियो एसएम जाहिदुल साजल ने बताया कि उनके घाव में टांके लगेंगे जिसके लिए उन्हें सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। साजल ने कहा, “मुस्तफिजुर के सिर पर चोट लगी थी, जिसका इलाज कंप्रेशन बैंडेज से किया गया था। उन्हें घाव में टांके लगाने के लिए एक सर्जिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और वर्तमान में कुमिल्ला विक्टोरियंस टीम के फिजियो द्वारा उनकी बारीकी से निगरानी की जा रही है।“
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें