पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने 14 सदस्यीय टीम चुनी है। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की भी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई है। अनुभवी गेंदबाज रुबैल हुसैन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
सीरीज का पहला टेस्ट मैच लात फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
बांग्लादेशी टीमः
मोमिनुल हक, (कप्तान), तमीम इकबाल, सैफ हसन, नजमुल हुसैन, महमदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, तइजुल इस्लाम, नयीम हसन, इबादत हुसैन, अबु जायेद राही, अल अमीन हुसैन, रुबेल हुसैन और सौम्य सरकार।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम
अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, अशद शफीक, बाबर आजम, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहैल, इमाम उल हक, इमरान खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, यासिर शाह।