फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvBAN: मुश्फिकुर की दो टूक, नहीं जाएंगे पाकिस्तान, बोर्ड अध्यक्ष के आग्रह को ठुकराया

Sat, 29 Feb 2020 05:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश के अनुभवी विकेकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने साफ तौर पर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। इतना ही नहीं मुश्फिकुर ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन के आग्रह को भी ठुकरा दिया है। इसके साथ ही वह अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, 'मैंने पहले इस पर अपना रुख साफ कर दिया था कि मैं पाकिस्तान जाऊंगा या नहीं और बोर्ड ने इसे स्वीकार किया था। मुझे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का ऑफर मिला था। मैं अपना नाम इसके लिए दे सकता था, लेकिन मैंने इस लीग के लिए अपना नाम नहीं दिया।'
विज्ञापन

3 of 6
mushfiqur rahim
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे में बीसीबी को मेरे प्रति थोड़ा और सम्मान दिखाना चाहिए क्योंकि ताजा हालात जानने के बाद मैंने अपना नाम नहीं दिया। चीजें बिलकुल साफ हैं और यह भविष्य में नहीं बदलेंगी। जो लोग वहां जा रहे हैं, उनके लिए मेरे पास केवल शुभकामनाएं हैं।'

4 of 6
Mushfiqur Rahim
हाल ही में बीसीबी के अध्यक्ष हसन ने मुश्फिकुर से आग्रह किया था कि वह अपना फैसला बदलें और टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर जाएं। मगर चार दिन बाद भी मुश्फिकुर अपने फैसले पर कायम हैं।बांग्लादेशी टीम अपने दौरे के दूसरे चरण में अप्रैल के पहले हफ्ते में पाकिस्तान जाएगी और कराची में एक वन-डे मैच और एक टेस्ट मैच खेलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
mushfiqur rahim
बता दें कि दौरे के पहले चरण में टीम को एक टेस्ट मैच और टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेशी टीम ने एक लंबी अवधि का दौरा करने के बजाए इसे दो चरणों में करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया की सकारात्मक शुरुआत

पांच ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इन पांच ओवरों में भारत ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मयंक अग्रवाल 3 और पृथ्वी शॉ 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉ इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी तक चार चौके लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें