यूं तो टी20 फॉर्मेट में धोनी, गंभीर, सहवाग, रैना बड़ी पारियां खेलने के लिए फेमस हैं लेकिन आईपीएल में मुरली विजय सभी भारतीय पर भारी हैं। मुरली एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से अधिक शतक लगाए हों।
आईपीएल में भारत की ओर से मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, यूसुफ पठान, पॉल वॉलथैटी और मनीष पांडे ने शतक ठोके हैं।
इनमें से मुरली विजय को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में दो बार सेंचुरी नहीं लगा पाया है।
मनीष हैं पहले शतकवीर
मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 21 मई 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ संचुरियन में खेलते हुए 114 रन बनाए थे।
गेल हैं सबसे बड़े शतकवीर
आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने 43 मैचों में तीन शतक जमाए हैं। ब्रैंडन मैक्कुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 158 रनों की पारी खेली खेली थी। यह पारी आईपीएल की अब तकी सबसे बड़ी पारी है।