फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के सिग्नल के बाद बुमरा का ब्लास्ट

Fri, 05 Apr 2013 01:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के हाथों आईपीएल कैप पहने के बाद युवा जसप्रीत बुमरा ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा डाला।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने अपने पदार्पण मैच में अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया। हालांकि इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई को 2 रन से हरा दिया लेकिन बुमरा ने सबका दिल जीत लिया।

कप्तान रिकी पोंटिंग ने मैच के पांचवे ओवर में बुमरा को गेंद थमाई तो विराट कोहली ने लगातार तीन चौके जड़कर इस गेंदबाज का स्वागत किया। नए नवेले बुमरा ने मंजे हुए गेंदबाज की तरह पलटवार किया और इसी ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद तो बुमरा की गेंदें आग उगलने लगी। बुमरा ने क्रिस गेल जैसे तूफानी बल्लेबाज को भी डिफेंस करने को मजबूर कर दिया। गेल तो अपना विकेट बचाने में सफल रहे लेकिन दूसरे छोर से बुमरा ने मयंक अग्रवाल (1) और डेनियल क्रिश्चियन (4) सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

जसप्रीत बुमरा ने चार ओवर में 32 रन खर्च कर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के 3 विकेट उखाड़ डाले।

19 वर्षीय बुमरा का गेंदबाजी एक्शन देखकर बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन भी तारिफ करने को विवश हो गए। अभिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'ओह, बुमरा का एक्शन जबरदस्त है।'

मैच के बाद बुमरा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के हाथों पदार्पण कैप पहने से उनमें उत्साह पैदा हो गया था। उन्होंने कहा कि क्रिस गेल को गेंदबाजी करके उन्हें अच्छा लगा।

कौन है बुमरा
जसप्रीत बुमरा मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है। अहमदाबाद में 6 जनवरी 1993 को बुमरा ने एक साधारण से परिवार में जन्म लिया था। आमतौर पर शांत दिखने वाला बुमरा को बचपन से ही तेज गेंदबाज बनने का शौक था।

अब तक सफर
घरेलू मैचों में बुमरा गुजरात की ओर से खेलते हैं। हाल ही में संपन्न हुए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में बुमरा ने अपनी गेंदबाजी से चर्चा में आए।
विज्ञापन


इस मैच में बुमरा ने 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 3 विकेट लेकर पंजाब को 122 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी। गुजरात ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी विजेता बनी और बुमरा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था।

बुमरा ने घरेलू स्तर पर 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 22.40 की औसत से 10 विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें