फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irani Cup: मुंबई के बड़े स्कोर के जवाब में अभिमन्यु ईश्वरन की साहसिक पारी, शेष भारत अब भी काफी पीछे

Thu, 03 Oct 2024 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुंबई ने सरफराज खान के नाबाद 222 रनों के दम पर पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत ने ईश्वरन की पारी के दम पर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 289 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी भी मुंबई से 248 रन पीछे चल रही है।
विज्ञापन
अभिमन्यु ईश्वरन - फोटो : BCCI Domestic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने मुंबई के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। शेष भारत ने ईश्वरन की पारी के दम पर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 289 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी भी मुंबई से 248 रन पीछे चल रही है। मुंबई ने सरफराज खान के नाबाद 222 रनों के दम पर पहली पारी में 537 रन बनाए थे। स्टंप के समय ईश्वरन 212 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 151 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज 41 गेंदों पर चार चौकों एक एक छक्के के सहारे 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन

कप्तान ऋतुराज का बल्ला रहा खामोश
शेष भारत को तीसरे दिन बल्लेबाजी करने का अवसर मिला क्योंकि शुरुआत दो दिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। मुंबई को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद शेष भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है और जुनैद खान ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सस्ते में आउट किया जो नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद ईश्वरन ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर शेष भारत की पारी को संभाला, लेकिन तनुष कोटियान ने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए। 

पडिक्कल-ईशान भी नहीं कर सके प्रभावित
गायकवाड़ के बाद जिम्मेदारी देवदत्त पडिक्कल और हाल ही में संपन्न हुए दलीप ट्रॉफी शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन पर थी, लेकिन यह दोनों ही बल्लेबाज ज्यादा देर तक ईश्वरन का साथ नहीं निभा सके। मोहित अवस्थी ने पहले पडिक्कल को हार्दिक तमोरे के हाथों कैच कराया और फिर ईशान किशन की पारी का अंत भी इसी तरह हुआ। पडिक्कल ने 16 रन, जबकि ईशान ने 38 रन बनाए। हालांकि, गिरते विकेटों के बीच ईश्वरन ने साहसिक पारी खेली और टीम की उम्मीदें बनाए रखी। 
विज्ञापन

सरफराज अंत तक रहे नाबाद
इससे पहले, मुंबई ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 536 रन से आगे खेलना शुरू किया। सरफराज ने कल के स्कोर में सिर्फ एक रन का इजाफा किया ही था कि मुकेश कुमार ने जुनैद को बोल्ड कर मुंबई की पहली पारी ऑलआउट कर दी। सरफराज खान इस तरह अंत तक नाबाद रहे और अविजित रहकर पवेलियन लौटे। मुंबई की पारी में जहां सरफराज का अहम योगदान रहा, वहीं तेज गेंदबाज मुकेश ने शेष भारत के लिए अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें