फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने रद्द की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की पूर्णकालिक सदस्यता

Mon, 20 Mar 2017 03:48 AM IST
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता में गठित बीसीसीआई के संचालन पैनल ने बड़ा निर्णय लेते हुए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)की पूर्णकालिक सदस्यता रद्द कर दी है। इसके साथ ही बिहार और तेलंगाना समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को बीसीसीआई के पूर्णकालिक सदस्य का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
Mumbai removed as a Full Member; Bihar, Telangana, all NE states given Full Membership status as per new BCCI constitution finalised by COA. pic.twitter.com/F6Xpdb3shZ — ANI (@ANI_news) March 19, 2017
 लोढ़ा कमेटी की अनुशंसाओं के अनुरूप एक राज्य एक बोर्ड के नियम को लागू करते हुए एडमिनिस्ट्रेटिव पैनल ने ये निर्णय दिया है। बिहार बोर्ड के सचिव आदित्य ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए लोढ़ा कमेटी का गठन किया था। जिसके अनुरूप बीसीसीआई के संगठनात्मक ढांचे में  बड़े पैमाने पर बदलाव करने की अनुशंसा की गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुंबई ने रिकॉर्ड 41 बार किया है रणजी ट्रॉफी पर कब्जा

बीसीसीआई - फोटो : getty
महाराष्ट्र में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ महाराष्ट्र और विदर्भ की टीमें रणजी ट्रॉफी में खेलती हैं। लोढ़ा कमेटी की अनुशंसाओं के अनुरुप किसी भी राज्य में सिर्फ एक ही बोर्ड होना चाहिए और राज्य सिर्फ एक ही वोट दे सकता है। अगर किसी राज्य में दो बोर्रड है तो वह रोटेशन की प्रक्रिया के तहत वोट दें।

​मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की स्थापना 1930 में हुई थी। मुंबई की टीम ने 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई की टीम 44 बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है और उसे सिर्फ चार बार ही हार शिकस्त मिली। बता दें कि मुंबई ने भारत को सचिन तेंदूलकर, सुनील गावस्कर जैसे महानतम खिलाड़ी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें