फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी बोले- योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना 'हिंदु राष्ट्र' का संदेश

Sun, 19 Mar 2017 11:09 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सीताराम येचुरी - फोटो : file photo
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को लेकर एक तरफ जहां उन्हें उनके समर्थकों की यश-कामनाएं मिल रही हैं, वहीं उनके विरोधियों के सुरों ने भी जोर पकड़ लिया है। योगी की आलोचना करने वालों में सीपीआईएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी और केरल के सीएम पिनारायी विजयन भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संदेश है, जो कि भाजपा और उसकी मूल विचारधारा वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चाहता है। येचुरी ने यह भी कहा कि भाजपा और आरएसएस चाहते है कि देश में पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग केवल सवर्णों की ही सत्ता का पालन करें। 

सीताराम येचुरी एक रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हमेशा दलितों और मुस्लिमों के खिलाफ बयानबाजी की है। 


 
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री के निशाने पर योगी आदित्यनाथ

पिनारायी विजयन - फोटो : file photo
केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक तनाव को भड़काने के आरोपी रहे हैं। वह हमेशा सांप्रदायिक हिंसा, दंगों, असहिष्णुता और घृणा का पर्याय रहे हैं। 

विजयन ने कहा कि योगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आतंकी हाफिज सईद के संगठन में शामिल होने की सलाह दे चुके हैं। वे यह भी कह चुके हैं कि जो सूर्य नमस्कार नहीं कर सकते, वे पाकिस्तान चले जाएं।

विजयन ने योगी पर राम मंदिर के लिए जहरीला आंदोलन चलाने का भी आरोप लगाया। विजयन ने कहा कि जो पार्टी धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के लिए काफी घृणा रखती हो, वही ऐसा मुख्यमंत्री बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें