इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया। आईपीएल 2018 के 23वें मैच में मुंबई को 119 रन का आसान लक्ष्य मिला है।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत मिचेल मैक्लेनाघन ने बिगाड़ी। उन्होंने शिखर धवन (5) को क्लीन बोल्ड किया जबकि ऋद्धिमान साहा को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। साहा खाता भी नहीं खोल सके। जल्द ही हार्दिक पांड्या ने मनीष पांडे (16) को कवर्स में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर एसआरएच को तीसरा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने शाकिब अल हसन (2) को रनआउट करके एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया।
हैदराबाद की हालत तब और बिगड़ गई जब कप्तान केन विलियमसन (29) हार्दिक पांड्या का शिकार बनकर डगआउट लौट गए। यहां से युसूफ पठान ने मोहम्मद नबी (14) के साथ 22 रन जोड़े। मगर यह जोड़ी एसआरएच को संकट से उबार नहीं सकी।
मयंक मार्कंडे ने बेहतरीन गूगली डालकर नबी को क्लीन बोल्ड किया। फिर जसप्रीत बुमराह ने राशिद खान (6) को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर मैच में अपनी पहली सफलता हासिल की। मार्कंडे ने बेसिल थंपी (3) को क्लीन बोल्ड करके अपना दूसरा शिकार किया। सिद्धार्थ कौल (2) को हार्दिक पांड्या और इशान किशन ने संयुक्त प्रयास से रनआउट किया।
युसूफ पठान (29) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। मुस्ताफिजुर रहमान ने डीप मिडविकेट पर पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन और मयंक मार्कंडे ने दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली।
इसके पहले कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने मैच एक लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बदलाव किए हैं। हैदराबाद में शिखर धवन की वापसी हुई है जबकि मोहम्मद नबी को टूर्नामेंट में पहली बार खेलने का मौका मिला है। बेसिल थंपी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तीन जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अब तक सिर्फ एक जीत हासिल कर सकी है और वह सातवें स्थान पर हैं।
टीमें:
मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।
सनराइजर्स हैदराबाद- ऋद्धिमान साहा, शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बेसिल थंपी, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल।