फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RR Live Streaming: जीत की हैट्रिक को बेताब राजस्थान का मुंबई से होगा सामना, जानें कब-कहां देख पाएंगे मैच

Sun, 31 Mar 2024 06:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals (MI vs RR) IPL Live Streaming, Telecast: दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई का पलड़ा राजस्थान पर भारी नजर आता है। आईपीएल में दोनों टीमों का 28 मैचों में आमना-सामना हुआ है जिनमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को आईपीएल 2024 का 14वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि राजस्थान वानखेड़े स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की है जबकि मुंबई को गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पांच बार की विजेता टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। राजस्थान के खिलाफ जीत के साथ मुंबई अपने नेट रनरेट (-0.925) को भी सुधारना चाहेगी। हार्दिक पांड्या से इस मैच में फैंस को बहुत उम्मीदे होंगी। दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई का पलड़ा राजस्थान पर भारी नजर आता है। आईपीएल में दोनों टीमों का 28 मैचों में आमना-सामना हुआ है जिनमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 14वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...  

कब है मुंबई और राजस्थान के बीच 14वां मुकाबला?
मुंबई और राजस्थान के बीच आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला एक अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा मुंबई और राजस्थान के बीच 14वां मैच?
मुंबई और राजस्थान के बीच लीग का 14वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा मुंबई और राजस्थान के बीच मैच?
मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें