मुंबई को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पराजित होना पड़ा जबकि
गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली डेयरडेविल्स को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मुंबई टीम में कप्तान
रोहित शर्मा, विंडीज के एविन लुइस, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो शुरुआती दोनों मुकाबलों में असफल रहे हैं। रोहित लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।
चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में खेल सकते हैं, जो मुंबई के लिए अच्छे संकेत हैं। गेंदबाजी में लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने पिछले दो मुकाबालों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक कुल सात विकेट लिए हैं। इस समय पर्पल कैप उन्हीं के पास है। एक बार फिर वह रोहित शर्मा के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं दिल्ली के बल्लेबाज
दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज भी अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कप्तान गौतम गंभीर, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जेसन रॉय और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो सहित स्थानीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर से बल्लेबाजी में डेयरडेविल्स को काफी उम्मीदें होंगी।
संभावित टीमें:
मुंबई इंडियंस- एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), प्रदीप सांगवान/हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, कृनाल पांड्या, मयंक मार्कंडे, बेन कटिंग, मुस्ताफिजुर रहमान और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, विजय शंकर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज नदीम, राहुल तेवटिया, ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी।