फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reports: आईपीएल 2024 से पहले बढ़ी मुंबई की मुश्किलें, शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं विस्फोटक बल्लेबाज

Tue, 12 Mar 2024 08:57 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार शुरुआती दो मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सूर्यकुमार, रोहित, तिलक और ईशान - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 17वें संस्करण का आगाज होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया जा रहा है कि, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। मुंबई अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। हाल ही में टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। 
विज्ञापन


पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा चुकी मुंबई इंडियंस को शुरुआती मैचों में झटका लग सकता है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार शुरुआती दो मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। फिलहाल वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

मुंबई को लग सकता है तगड़ा झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के अहम बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता आगामी टूर्नामेंट के शरुआती दो मैचों में संदिग्ध मानी जा रही है। मुंबई अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ और दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद (27 मार्च) के खिलाफ खेलेगी। इन दो मैचों से पहले एनसीए की मेडिकल टीम सूर्या को फिटनेस सर्टिफिकेट देगी या नहीं देगी, इस पर संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन


पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल हो गए थे। टखने में चोट की वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। सूर्या की हालत में अब काफी सुधार है। हाल ही में स्टार क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उन्हें अर्शदीप सिंह के साथ एक्सरसाइज करते देखा गया था। 

बल्लेबाज का करियर
33 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 171 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं। उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, उनकी टीम में एंट्री इस बात पर भी निर्भर करेगी कि वह आईपीएल 2024 में कैसा प्रदर्शन करते हैं। सूर्या मुंबई इंडियंस के अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने अब तक के आईपीएल करियर में 139 मैच खेले। इनमें 360 डिग्री बल्लेबाज ने एक शतक की बदौलत 3249 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें