पहली ही गेंद पर लिया था विकेट
अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। अश्विनी की शानदार प्रदर्शन के दम पर ही केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी और मुंबई ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया था। अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। यह आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT Playing 11: जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजरें लय बरकरार रखने पर होंगी