फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishan Kishan: आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या के बाद ईशान किशन ने भी मैदान पर की वापसी, बल्लेबाजी में हुए फेल

Tue, 27 Feb 2024 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ईशान रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले थे। इसके बजाय उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ प्रशिक्षण लेने का फैसला किया। उन्होंने हार्दिक के साथ अपने जिम सेशन का एक वीडियो भी साझा किया था।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : D Y Patil T20 Cup 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आखिरकार मंगलवार को डीवाई पाटिल टी20 कप से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर ली। ईशान ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ब्रेक लेने का विकल्प चुना था। इसके बाद से उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्पष्ट कर दिया था कि राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए उन्हें किसी न किसी तरह की क्रिकेट खेलनी होगी।
विज्ञापन


ईशान रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले थे। इसके बजाय उन्होंने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ प्रशिक्षण लेने का फैसला किया। उन्होंने हार्दिक के साथ अपने जिम सेशन का एक वीडियो भी साझा किया था। मंगलवार को डी वाई पाटिल टी20 कप में ईशान नवी मुंबई में रूट मोबाइल लिमिटेड के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) टीम के लिए एक्शन में दिखाई दिए। किशन ने आरबीआई के लिए विकेटकीपिंग की।

19 रन ही बना पाए ईशान
ईशान बल्ले से सफल नहीं रहे और मैक्सवेल स्वामीनाथन को मिड-ऑफ पर मारने की कोशिश में 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। आरबीआई 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और चौथे ओवर में ईशान का विकेट गिर गया।
विज्ञापन




हार्दिक ने भी की है वापसी
ईशान से पहले हार्दिक ने भी इसी टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी की है। हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से रिलायंस 1 टीम को जीत दिलाई। उनकी गेंदबाजी की बदौलत टीम ने बीपीसीएल को 18.3 ओवर में 126 रन पर समेट दिया। गेंबाजी में हार्दिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले दो ओवर में 21 रन लुटाए। उसके बाद तीसरे ओवर में वापसी की और सिर्फ एक रन दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी और एकनाथ केरकर का विकेट भी लिया। हार्दिक ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे हार्दिक
हार्दिक पिछले साल अक्तूबर में को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे। उनके टखने में चोट लग गई थी। उसके बाद वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहे। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी किया और आईपीएल से पहले वह पूरी तरह तैयार हो गए हैं। इस बार वह रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। हार्दिक पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे। उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम 2022 में चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हार गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें