दर्शकों के समर्थन से खुश दिखे हार्दिक
हार्दिक पांड्या भी इस समर्थन ने खुश दिखे। हार्दिक ने इस मुकाबले में टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पिछला सीजन काफी खराब रहा था। मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया था, लेकिन फैंस को यह फैसला अच्छा नहीं लगा था और उन्होंने हार्दिक की काफी हूटिंग की थी।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
पिछले सीजन हार्दिक को वानखेड़े स्टेडियम पर हूटिंग का सामना करना पड़ा था जिससे उनके लिए चीजें बिगड़ गई थी। आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों से उनका और टीम का समर्थन करने की अपील की थी। हार्दिक ने कहा था, जब मैं बल्लेबाजी के लिए आऊं, छक्के लगाऊं और विकेट लूं तो मेरे और टीम के लिए जोर से चियर करें।
पिछले सीजन खराब रहा था प्रदर्शन
हार्दिक की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम 14 मैचों में चार मैच जीतकर अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक कप्तानी बरकरार रखने में सफल रहे थे। हार्दिक इस सीजन टीम के पहले मैच में नहीं खेल सके थे क्योंकि पिछले सीजन तीन मैचों में धीमी ओवर गति के लिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था। हार्दिक की जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक ने फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमान संभाली थी। मुंबई को अपने शुरुआती दो मैचों में हार मिली थी।
ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11