रहाणे बने पहला शिकार
अश्विनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और उपलब्धि हासिल कर ली। अश्विनी मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। अश्विनी की शानदार प्रदर्शन के दम पर ही केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई के लिए डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने अश्विनी, पंजाब से है नाता
मैच से पहले दबाव में थे अश्विनी कुमार
अश्विनी ने शानदार प्रदर्शन के बाद बताया कि वह मैच को लेकर काफी नर्वस थे जिस कारण कुछ खा भी नहीं सके थे। अश्विनी ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले एक केला खाया था। अश्विनी ने कहा, मुझे यहां खेलना पसंद है। मैं काफी दबाव में था, लेकिन टीम के वातावरण ने मेरे लिए चीज आसान बनाई जो मुझे अच्छी लगी। मैंने लंच में एक केला खाया था। मैं दबाव में था और मुझे भूख नहीं लगी थी। टीम ने मुझसे कहा कि अपने डेब्यू का आनंद लो और जैसे गेंदबाजी करते हो वैसे ही करो।
ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
उन्होंने कहा, हार्दिक भाई ने मुझसे कहा था कि शॉर्ट गेंद करो और शरीर पर गेंद डालो इससे विकेट के मौके बनेंगे। मेरे गांव में शायद सभी लोगों ने यह मैच देखा होगा। वे लोग बस मेरे डेब्यू का इंतजार कर रहे थे और भागवान की कृपा से मुझे आज यह अवसर मिला।