फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विसेज का सपना टूटा, रणजी के फाइनल में मुंबई

Mon, 21 Jan 2013 06:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
39 बार की रणजी चैंपियन मुंबई ने सोमवार को सर्विसेज को पहली पारी में 240 रन पर ढेर कर पहली पारी की बढ़त के आधार पर रणजी ट्राफी क्रिकेट चैंपियनशिप के फइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला सौराष्ट्र से होगा। मुंबई के मध्यम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (33 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने सर्विसेज को हराया।
विज्ञापन


मुंबई ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 454 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की थी। सर्विसेज की टीम तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू कर 91.4 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई को पहली पारी की बढ़त के आधार पर फइनल में प्रवेश मिल गया। इससे पहले सौराष्ट्र ने रविवार को राजकोट में पंजाब को 229 रन से रौंद कर पहली बार रणजी फइनल में जगह बनाई थी।

कुलकर्णी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21.4 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि दूसरे मध्यम तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 21 ओवर में 62 रन पर तीन विकेट लिए। विशाल दाभोलकर को 51 रन पर एक विकेट और अंकित चव्हाण को 33 रन पर एक विकेट मिला।
विज्ञापन


मुंबई और सर्विसेज के बीच रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में तीसरे और चौथे दिन का खेल वर्षा के कारण पूरी तरह धुल गया था और रणजी के नए नियमों के अनुसार पांचवें दिन तक पहली पारी पूरी न होने के कारण मैच को फैसले के लिए छठे दिन खींचा गया।

सर्विसेज ने पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक 57 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाए थे। सर्विसेज को पहली पारी में बढ़त हासिल करने के लिए 291 रन की जरूरत थी। लेकिन उसकी पारी 240 रन पर ही सिमट गई और इसके साथ ही सर्विसेज का 1957-58 के बाद पहली बार रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान सोमैया स्वेन ने 64 रन और यशपाल सिंह ने 43 रन से अपनी पारी को आगे बढ़या। यशपाल 96 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाकर ठाकुर का शिकार बन गए। सर्विसेज का चौथा विकेट 186 के स्कोर पर गिरा। स्वेन 156 गेंदों में आठ चौकों के सहारे 74 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में 195 के स्कोर पर आउट हुए।

स्वेन का विकेट दाभोलकर ने झटका। इसके बाद तो कुलकर्णी ने कहर बरपाते हुए सर्विसेज की पारी को समेटने में ज्यादा समय नहीं लगाया। कुलकर्णी ने रजत पालीवाल (11) को बोल्ड किया जबकि ठाकुर ने सरबजीत सिंह (11) को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें