दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। फिलेंडर आलराउंडर रेयान मैकलारेन की जगह लेंगे। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच वांर्डस मं एक फरवरी से खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिलेंडर के कवर के तौर पर टीम में शामिल किए गए पेसर रॉरी क्लेनवेल्ट और बल्लेबाज जैक्स रुडोल्फ को टीम में बरकरार रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क में हुए सीरीज का दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। फिलेंडर को केपटाउन में पहले टेस्ट के दौरान यह चोट उभरी थी।