मुकेश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं टीम प्रबंधन द्वारा सौंपी गई भूमिका को निभाने में सक्षम रहा। मैं अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट हूं और सबसे अच्छी बात यह है कि मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।’
अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मुकेश कुमार ने दक्षिण अफ्रीका दौरे में केपटाउन में खेले दूसरे टेस्ट मैच में चार विकेट लिये जिसमें दूसरी पारी में शीर्ष क्रम के दो खिलाड़ियों को आउट करना शामिल था। स्विंग गेंदबाज फुल लेंथ ( गेंद को बल्लेबाज के करीब टप्पा खिलाना) पसंद करते हैं, लेकिन मुकेश थोड़ी पीछे की लेंथ से गेंदबाजी करने के बावजूद स्विंग से बल्लेबाजों को चकमा देने में सफल रहे।
विज्ञापन
मुकेश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं टीम प्रबंधन द्वारा सौंपी गई भूमिका को निभाने में सक्षम रहा। मैं अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट हूं और सबसे अच्छी बात यह है कि मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।’ मुकेश ने कहा,‘ भारतीय पिचों की तुलना में इस तरह की पिचों पर गेंदबाजी करने में बहुत अंतर है। भारत में, जब आप फुल लेंथ गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं तो गेंद हवा में स्विंग होती है। अगर आप यहां बहुत ज्यादा फुल लेंथ फेंकने की कोशिश करते हैं, तो आप कारगर नहीं रहेंगे।’